नई दिल्ली

खांसी की दवाई पीने से 3 बच्चों की मौत, 13 अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली न्यूज़ धमाका ///  स्वास्थ्य सेवा निदेशालय (डीजीएचएस) ने अपनी जांच रिपोर्ट में कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी में राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे एक मोहल्ला क्लीनिक में खांसी की दवाई पीने से 3 बच्चों की मौत हो गई. कलावती सरन चिल्ड्रेन हॉस्पिटल में कुल 16 बच्चों को भर्ती कराया गया, जिनमें से 3 की मौत हो गई. जांच रिपोर्ट के अनुसार, कलावती सरन चिल्ड्रेन हॉस्पिटल, नई दिल्ली में डेक्सट्रोमेथॉर्फन से हुई पॉइजिनिंग के 16 मामले सामने आए, जिनमें से 3 बच्चों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. इन बच्चों को दिल्ली सरकार के मोहल्ला क्लीनिक द्वारा डेक्सट्रोमेथॉर्फन दवा पिलाई गई थी, जबकि इस मेडिसिन को बच्चों को प्रिस्क्राइब नहीं किया जाता है. दवा का निर्माण ओमेगा फार्मास्यूटिकल्स द्वारा किया गया 

पत्र में डी.जी.एच.एस ने दिल्ली सरकार से सभी औषधालयों और मोहल्ला क्लीनिकों को ‘चार साल से कम उम्र के बच्चों के लिए डेक्सट्रोमेथॉर्फन नहीं लिखने के लिए नोटिस जारी करने को कहा है. डीजीएचएस ने सार्वजनिक हित में डेक्सट्रोमेथॉर्फन को वापस लेने का भी सुझाव दिया है. एम्स पटना के बाल रोग के अतिरिक्त प्रोफेसर डॉ चंद्र मोहन कुमार ने कहा कि भले ही 5 साल से कम उम्र के बच्चों में दवा का इस्तेमाल करने की सिफारिश नहीं की जाती है, फिर भी इसका इस्तेमाल किया जा रहा है और यह सीएनएस साइड इफेक्ट- धुंधली दृष्टि, उनींदापन, बेचैनी और चिड़चिड़ापन जैसे प्रभाव के लिए जाना जाता है, लेकिन कभी भी इस तरह के विनाशकारी दुष्प्रभाव होने की सूचना नहीं मिली है. रिपोर्ट को लेकर आगे की जांच हो सकती है. हालांकि, ऐसा लगता है कि ये बच्चों में दवाओं के ओवरडोज के मामले हो सकते हैं.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!