
इंदौर न्यूज़ धमाका // निजी कॉलेज के कार्यक्रम में पहुंचे बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के फिटनेस देख युवा भी उस समय चौंक गए, जब उन्होंने पुश अप लगाए। वो भी एक-दो नहीं बल्कि पूरे 59 पुश अप। जी हां 65 साल के कैलाश विजयवर्गीय सिर्फ 40 सेकंड में 59 पुशअप लगाकर कार्यक्रम में पहुंचे युवाओ ंको भी दातों तले उंगली दबाने को मजबूर कर दिया। पुश अप का यह वीडियो सोशल मीडिया पर अब जमकर वायरल हो रहा है।




