
दंतेवाड़ा न्यूज़ धमाका /// जिले में पुलिस ने माओवादियों से मुठभेड़ का दावा करते हुए बताया है कि मुठभेड़ के बाद सर्चिंग में दो महिला नक्सलियों का शव बरामद किया गया है। और दोनों ही महिलाओं पर ईनाम भी घोषित किया गया था।
ALSO READ : नक्सलियों ने पर्चे फेंक कहा : देंगे नेताओं मौत की सजा , आप लोगों ने धोखा दिया है
तड़के क़रीब करीब साढ़े पाँच बजे दंतेवाड़ा डीआरजी और माओवादियों के बीच गोंदेरास जंगल में मुठभेड़ शुरू हुई, मुठभेड़ के बाद सर्चिंग में दो महिला नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। जिनके ऊपर ईनाम भी घोषित किया गया था। दंतेवाड़ा पुलिस ने दो महिला नक्सलियों की पहचान पाँच लाख की इनामी हिड़में कोहरामे मलांगीर एरिया कमेटी और एक लाख की इनामी पूज्जे नीलवाया एरिया के रुप में की है।

