दंतेवाडाछत्तीसगढ

नक्सलियों ने पर्चे फेंक कहा : देंगे नेताओं मौत की सजा , आप लोगों ने धोखा दिया है

दंतेवाड़ा न्यूज़ धमाका /// शुक्रवार रात फुलपाड़ गांव के मीडियापारा में दर्जनों नक्सली पहुंचे, गांव पहुंचे नकसलियों ने पहले पटाखे फोड़े। और फिर पर्चे फेंक कर चले गए, नक्सलियों ने पर्चे में लिखा है कि आप लोगों को जल-जंगल-जमीन नहीं बल्कि पुलिस में नौकरी चाहिए। गांव के युवाओं की पुलिस में भर्ती करवाई जा रही है।

ऐसे दुश्मनों को जन अदालत लगा कर सजा देंगे। भारत देश के कोने-कोने में माओवादी पार्टी बढ़ रही है। कल के दिन में आप लोगों के घरों में बम फटने वाला है, इस विषय में आप लोगों को पता नहीं है। साथ ही पुलिस समर्थक परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी है।

ALSO READ : ऑटो पर कंटेनर गिरने से 4 लोगों की मौके पर मौत, कंटेनर चालक फरार

नक्सलियों के पर्चे में 6 नेताओं के नाम से धमकी भी दी गयी है, जिसमें लिखा है आप लोगों ने धोखा दिया है। दुश्मनों का साथ देने वाले मुखबिरों को मौत की सजा देंगे। पर्चे में इनके नाम लिखे हैं- संजय तांती, सिंगड़ी मिडियाम, सोना मिडियाम, माई मिडियाम, कोर्री भीमा और भीमा। बताया जा रहा है कि, जिस समय नक्सलियों ने गांव में दस्तक दी थी उस समय इनमें से कोई भी गांव में मौजूद नहीं था।

जब तक दंतेवाड़ा की DRG टीम गांव पहुंचती तब तक नक्सली ग्रामीणों को धमकी देकर जंगल लौट गए। नक्सलियों ने जो पर्चे फेंके उसे जवानों ने बरामद किया। दंतेवाड़ा के SP डॉ अभिषेक पल्लव ने कहा कि नक्सली खुद मान रहे हैं अंदरुनी गांवों में पुलिस के समर्थक हैं। नक्सलियों के इलाके में पुलिस की पैठ लगातार बढ़ रही है इसलिए वे बौखलाए हुए हैं।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!