कोंडागांवछत्तीसगढ

कोंडगांव : NH-30 पर सड़क किनारे ट्रक में घुसी स्कॉर्पियो, 2 की मौत , 5 की हालत गंभीर

कोंडागांव न्यूज़ धमाका /// बुधवार सुबह रायपुर-जगदलपुर मुख्यमार्ग NH-30 में हुए सड़क हादसे में दो आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ताओं की मौत हो गई। जबकि कई घायल हो गए हैं। इनमें 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रायपुर से हुए प्रदर्शन के बाद स्कॉर्पियो से बीजापुर लौट रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। सभी घायलों का कोंडागांव जिला अस्पताल में इलाज जारी है। मामला कोंडागांव थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह कोंडागांव जिले में कोहरा ज्यादा होने की वजह से और वाहन चालक को झपकी आने की वजह से बनियागांव में यह हादसा हुआ है। हादसा इतना जबरदस्त था कि स्कॉर्पियो केपरखच्चे उड़ गए। इस हादसे के बाद काफी देर घायल वाहन में ही फंसे रहे। वाहन में ड्राइवर समेत आधा दर्जन से ज्यादा लोग सवार थे, जिनमें 2 महिलाएं यशोदा और पार्वती की मौके पर ही मौत हो गई।

इस मार्ग से गुजर रहे लोगों की नजर पड़ी तो उन्होंने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस 108 को हादसे की सूचना दी। मौके पर मौजूद आस-पास के ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकाला गया। जिसके बाद 108 से सभी को कोंडागांव जिला अस्पताल लाया गया।

ALSO READ : छठवां दिन भी जारी है आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आन्दोलन , आज धरना स्थल को विधानसभा बना, कैबिनेट मंत्रियों के रूप में नज़र आएंगी

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!