नई दिल्लीदेश

सदन में राहुल गांधी ने स्थगन प्रस्ताव पेश कर मांगा अजय मिश्रा का इस्तीफा

नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// लखीमपुर खीरी कांड में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम की जांच रिपोर्ट के बाद कांग्रेस इस मुद्दे पर एक बार फिर भाजपा सरकार पर हमलावर हो गई है। लखीमपुर खीरी कांड और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव दिया है। राहुल गांधी ने स्थगन प्रस्ताव पेश कर अजय मिश्रा का के इस्तीफे की मांग की है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज इस मुद्दे पर आज सदन में अपनी बात रखने का प्रयास करेंगे। बता दें कि बीते मंगलवार को राहुल गांधी ने इसी मुद्दे पर सरकार के खिलाफ निशाना साधा था। कांग्रेस नेता ने कहा था कि हम लखीमपुर खीरी हिंसा का मुद्दा संसद में उठाना चाहते हैं। लेकिन सदन में हमें इस मुद्दे पर बात नहीं रखने दी जा रही है।

लखीमपुर खीरी हिंसा को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने भी बयान दिया है। वरिष्ठ नेता ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी ने लखीमपुर खीरी में हिंसा के मुद्दे पर संसद में स्थगन प्रस्ताव दिया है। हम चाहेंगे कि सरकार मंत्री (अजय कुमार मिश्रा टेनी) को बर्खास्त करे। राहुल गांधी आज इस विषय पर सदन में बात रखने की कोशिश करेंगे। वहीं कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा का कहा है कि जब ये साजिश के तहत किया गया तो साजिश में कौन-कौन शामिल था। मंत्री अजय कुमार टेनी भी जांच के दायरे में होने चाहिए। नैतिकता के आधार पर उन्हें इस्तीफा देना चाहिए या तुरंत बर्खास्त किया जाना चाहिए, ये हमारी मांग है। सदन में कार्य स्थगन प्रस्ताव दिया है।

ALSO READ : कोंडगांव : NH-30 पर सड़क किनारे ट्रक में घुसी स्कॉर्पियो, 2 की मौत , 5 की हालत गंभीर

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!