हैदराबादमनोरंजन

फिल्म ‘पुष्पा’ का पहला आइटम सॉन्ग रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में आएगी अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना का फिल्म

हैदराबाद न्यूज़ धमाका //  सामंथा रुथ प्रभु अल्लू अर्जुन की आने वाली फिल्म ‘पुष्पा’ का पहला आइटम सॉन्ग रिलीज कर दिया गया हैं. इस गाने के रिलीज से पहले पोस्टर को रिलीज करने वाले निर्माताओं ने बुधवार को भी सामंथा का एक नया पोस्टर रिलीज किया था. जिसमें ‘पुष्पा: द राइज’ के निर्माताओं ने घोषणा करते हुए कहा था कि ये गाना 10 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा. ये गाना अब सामने आ गया है.

घोषणा के साथ, उन्होंने सेट से सामंथा की एक तस्वीर भी शेयर किया था. ‘पुष्पा’ के प्रोडक्शन हाउस ने गाने के रिलीज की तारीख की घोषणा की थी. उन्होंने लिखा था कि इस सर्दी सामंथा के सिंजलिंग मूव्स मचाएंगे धमाल. ‘द सिजलिंग सॉन्ग ऑफ द ईयर’ आज रिलीज हो गया है.

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना अभिनीत, फिल्म में फहद फासिल, सुनील, अनसूया भारद्वाज और अन्य भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं.  ‘पुष्पा’ एक अखिल भारतीय फिल्म है, जो कई भाषाओं में रिलीज हो रही है. यह लाल चंदन की तस्करी पर आधारित कहानी है.

संगीतकार देवी श्री प्रसाद ने सामंथा के लिए एक जोशीला गीत तैयार किया है. प्रसाद की संगीत रचना तेलुगु फिल्मों में बेहतरीन आइटम नंबर देने के लिए जानी जाती है. सुकुमार द्वारा अभिनीत ‘पुष्पा’ 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!