मध्यप्रदेश

लव में धोखा: फेसबुक की दोस्ती प्यार में बदली, युवक दूसरे कास्ट का निकला, तो नहीं बनी शादी की बात, अब युवती पहुंचा जेल

रायसेन न्यूज़ धमाका // मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के बेगमगंज की एक युवती की दिल्ली के युवक से फेसबुक के ज़रिए दोस्ती हुई, फिर दोस्ती प्यार में बदल गई. युवती उसे अपने ही कास्ट का समझकर उसके साथ भाग गई, लेकिन जब फर्जी फेसबुक और दूसरे कास्ट की जानकारी लगी, तो उसने पैरों तले जमीन खिंसक गई. अब पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक फेसबुक पर दोस्ती के बाद युवती को युवक से प्यार हो गया. युवती समझ रही थी कि दिल्ली निवासी युवक उसी की कास्ट का है. इसलिए युवक को दिल्ली से बेगमगंज बुला लिया. फिर दोनों यहां से दिल्ली पहुंच गए. इस दौरान युवती को पता चला कि युवक दूसरी कास्ट का है, तब बात बिगड़ गई. युवती ने उस युवक से शादी करने से इंकार कर दिया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी.

इस दौरान युवक ने युवती के साथ कई बार शारीरिक संबंध भी बना डाले थे. परिजनों की शिकायत के बाद बेगमगंज पुलिस ने युवती को उसके परिजनों को सौंप दिया है. जबकि आरोपी युवक को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है. उसके खिलाफ बलात्कार और अपहरण जैसे संगीन अपराधों के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!