रायगढ़छत्तीसगढ

बहुचर्चित लैलूंगा का मित्तल दंपती हत्याकांड , DNA रिपोर्ट में हुआ ये खुलासा

रायगढ़ न्यूज़ धमाका /// जिले के लैलूंगा के बहुचर्चित मित्तल दंपती हत्याकांड मामले में डीएनए रिपोर्ट आ चुकी है। हत्याकांड में पकड़ाए आरोपी ही वास्तविक अपराधी हैं। मृतका के हाथ में मिले बाल का डीएनए गिरफ्तार किए गए नाबालिग से मेल हो चुका है।

बीते 22-23 सितंबर की दरमियानी लैलूंगा में राईस मिलर व्यवसायी मदन मित्तल और उनकी पत्नी अंजू देवी की नृशंस हत्या हुई थी।पुलिस ने बेहद मशक्कत के बाद चार आरोपियों को पकड़ा था। इन आरोपियों में से तीन नाबालिग थे जबकि एक बालिग है वहीं एक अन्य फरार है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ यह बताया था कि लूट के इरादे से घटना हुई थी।

लेकिन मामले में पुलिस की स्टोरी को लेकर तमाम सवाल खड़े हो गए थे। आरोप लगा था कि पुलिस ने किरकिरी से बचने के लिए फर्जी कहानी गढ़ी और निर्दोष आरोपियों को पकड़ लिया है। इस मसले को लेकर हंगामा इतना बढ़ा था कि आला अधिकारियों ने आईजी डांगी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया था।

विवाद को देखते हुए रायगढ़ पुलिस ने DNA परीक्षण कराने का फ़ैसला लिया था। एसपी अभिषेक मीणा ने बताया कि लैलूंगा हत्याकांड को लेकर डीएनए रिपोर्ट आ गई है। मृतका अंजू देवी के हाथ से बाल मिला था, उसका डीएनए आरोपियों में से एक नाबालिग से मैच कर गया है,हमने सैंपलिंग की प्रक्रिया में भी पारदर्शिता रखी थी

इसे भी पढ़ें : सांसद रामविचार नेताम ने पुलिस परिवारों के आंदोलन पर सरकार को घेरा : सरकार को बताया फेल

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!