महासमुंदछत्तीसगढ

महासमुंद से रसोइयों का जत्था रायपुर के लिए रवाना, सीएम हाउस घेराव समेत उग्र प्रदर्शन की तैयारी

महासमुंद न्यूज़ धमाका /// हजारों की संख्या में रसोइया पैदल चलकर राजधानी पहुंच रहे हैं। मानदेय में वृद्धि की मांग को लेकर वे सभी 11 दिसंबर को राजधानी के बूढ़ापारा में आंदोलन करने वाले हैं। आंदोलनकारी रसोइयों ने बताया कि वे सीएम हाउस का घेराव करेंगे।

मात्र 1200 रूपए मासिक मानदेय पर काम करने वाले छत्तीसगढ़ के रसोइए मानदेय में वृद्धि की मांग पिछले लंबे समय से कर रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें अपेक्षित मानदेय नहीं दिए जाने के कारण वे आंदोलित हो चुके हैं। महासमुंद जिले रसोइयों का एक जत्था गत 8 दिसंबर से राजधानी के लिए रवाना हो चुका है। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ रसोइया संघ की महासमुंद जिला अध्यक्ष नीतू ओगरे ने बताया कि वे मानदेय में वृद्धि की मांग को लेकर सीएम हाउस का घेराव करने वाले हैं। उन्होंने बताया कि 8 दिसंबर को वे रवाना हुए हैं। 8 दिसंबर की रात उन्होंने रसनी में रूककर गुजारा। 9 दिसंबर की सुबह चलकर वे मंदिर हसौद पहुंचे। मंदिर हसौद में उन्हें भाजपा नेताओं का समर्थन मिला है।

उनकी मांगों को भाजपा ने जायज ठहराते हुए सरकार से पूरी करने की मांग की है। अध्यक्ष नीतू ओगरे ने बताया कि वे आज यानी 10 दिसंबर की रात तक राजधानी के सप्रे शाला मैदान पहुंचेंगे। रातभर मैदान में ठहरने के बाद वे 11 दिसंबर की सुबह सीएम हाउस का घेराव करेंगे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!