
रायपुर न्यूज़ धमाका /// अपने तीखे बयानों के लिए चर्चित पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर को राजधानी रायपुर से लगते बीरगांव निगम की कमान सौंपी गई है। वे आज बीरगांव चुनाव के लिए बनाए गए भाजपा कार्यालय में मोर्चा, प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, संयोजक की बैठक लेने पहुँचे थे। यहां पार्टी के जिम्मेदार पदाधिकारियों का हौसला बढ़ाते हुए श्री चंद्राकर कुछ ज्यादा ही जोश में दिखे।
वे यहां तक बोल गए कि जो व्यक्ति बीरगांव में शराब बांटने घुसेगा, वह जिंदा नहीं जाएगा। राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि, जहां-जहां मंत्रियों की नियुक्ति की गई है, वहां पर मंत्री क्या करेंगे! वहां पर नोटों की थैलियां काम करेंगी। मंत्रियों की थैलियों में वजन ज्यादा है। चंद्राकर बोले कि थोड़ा बहुत उत्तर प्रदेश से बच जाएगा तो यहां के प्रत्याशियों को भी थैलियों का भाग मिल जाएगा।



