बिलासपुरछत्तीसगढ

बिलासपुर : हेड कॉन्स्टेबल थाने में गणना के बाद गश खाकर गिरा , अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही तोड़ा दम

बिलासपुर न्यूज़ धमाका /// जिले के चकरभाठा थाने में गणना के बाद हेड कॉन्स्टेबल थियोडोर तिर्की(56 वर्ष) गश खाकर गिर पड़े. अस्पताल ले जाते समय थियोडोर तिर्की की रास्ते में ही मौत हो गई. पुलिस इस मामले की जांच में जुट चुकी है. मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह TI सुनील तिर्की अपने सभी स्टाफ की गणना ले रहे थे. गणना के दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को टास्क दिया. फिर सभी थाने के अंदर आ गए.

इस दौरान हेड कांस्टेबल थियोडोर तिर्की गणना के बाद बाहर टहलते हुए थाना परिसर के पीछे बने खंडहर में यूरिन करने के लिए गए. तभी अचानक बेहोश होकर गिर गए. उन्हें देखकर एक युवक ने थाने में जाकर इस घटना की सूचना दी. तब दौड़ते हुए थाने के स्टॉफ वहां पहुंचे और उन्हें उठाया गया. उनकी हालत देखकर उन्हें तत्काल इलाज के लिए CIMS ले जाया गया. जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. आशंका जताई जा रही है यूरिन करते समय उन्हें हार्ट अटैक आया होगा और उनकी मौत हुई होगी. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. घटना के बाद परिजन भी CIMS पहुंच गए हैं. पिता की अचानक मौत के बाद दो बेटों के साथ उनकी मां भी सदमे में है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!