रायपुरछत्तीसगढ

ब्रेकिंग न्यूज़ : छत्तीसगढ़ में बच्चों को दी जा सकती है वैक्सीन , ओमिक्रॉन के तीसरी लहर में बदलने की आशंका

रायपुर न्यूज़ धमाका /// प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग को जिला स्तर पर 12 से 17 साल के बच्चों की जानकारी जुटाने कहा गया है। इसमें उनके आधार कार्ड से लेकर मोबाइल नंबर और एड्रेस के साथ ही स्कूल की जानकारी एकत्र करने कहा गया है। अफसरों ने बताया कि उन्हें बच्चों की स्कूलवार जानकारी एकत्रित करने कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम स्कूलों में जाकर टीकाकरण करेगी।

बच्चों के लिए बड़ों की तरह टीकाकरण केंद्र नहीं बनाया जाएगा। हालांकि, अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। टीकाकरण अधिकारी मनोज सेमुअल ने बताया कि बच्चों के टीके का ट्रायल अंतिम चरण में है, तो हो सकता है कि आने वाले समय में टीकाकरण शुरू हो। इससे पहले ही आंकड़ा जुटाने की योजना बनाई जा रही है। जिले के स्कूलों से 12 से 17 साल के बच्चों की जानकारी जुटाने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि बच्चों के लिए भी शीघ्र टीकाकरण शुरू हो सकता है।

बताया जा रहा है कि जिले में ऐसे बच्चों की संख्या 2 से ढाई लाख हो सकती है। बताया जा रहा है कि नया वैरिएंट ओमिक्रॉन तीसरी लहर के रूप में सामने आएगा। लिहाजा, केंद्र सरकार की ओर से बच्चों के लिए टीकाकरण शुरू करने की तैयारी करने की चर्चा है। इसकी वजह यह है कि बच्चों के लिए अभी तक टीकाकरण नहीं हो सका है। ऐसे में बच्चों की सेहत का ध्यान रखना जरूरी है। विदेशों से आने वालों की सघन निगरानी रखने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग को एक और नई जिम्मेदारी मिल गई है। कोरोना वायरस का नया वैरिएंट बच्चों के लिए खतरनाक माना जा रहा है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!