उत्तराखंड

उत्तराखंड व हिमाचल में जमकर बर्फबारी, दिल्ली सहित इन राज्यों में हो सकती है बर्फ बारिश

6/12/2021

उत्तराखंड न्यूज़ धमाका // उत्तर भारत में लगातार हो रही बर्फबारी के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त है। पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में जमकर बर्फबारी हो रही है और इस कारण से मैदानी इलाकों में अभी अब शीतलहर चल रही है। आने वाली कुछ दिनों में अब उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, बिहार आदि राज्यों में भी ठंड बढ़ने की संभावना है।

10 दिसंबर के बाद कड़ाके की ठंड– मौसम की जानकारी देने वाली निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट वेदर के प्रमुख मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत का मानना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण रविवार को उत्तर भारत में कहीं कहीं बारिश हो सकती है। विशेषकर दिल्ली में मौसम में तेजी से बदलाव आएगा। पलावत का कहना है कि 8-9 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ की वजह से फिर से बादल छाए रह सकते हैं। इसके बाद 10 दिसंबर से दिल्ली-एनसीआर का मौसम पूरी तरह से करवट लेगा। शीत लहर के चलते दिल्ली को कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ेगा।

हिमाचल में इन जगहों पर हो रही बर्फबारी– हिमाचल प्रदेश में बीते दो तीन दिन से कई जगह बर्फबारी हुई। पलचान, सोलंगनाला और जलोड़ी दर्रा में सर्दी का पहला हिमपात हुआ है। मनाली में भी फाहे गिरे हैं। वहीं हिमाचल की राजधानी शिमला में भी बारिश हुई है और प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कुफरी और नारकंडा में इस मौसम की पहली बर्फबारी होने से लोगों में उत्साह है। बर्फबारी से शिमला, कुफरी और नारकंडा में सैलानियों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। इसके अलावा लाहौल-स्पीति जिले में रोहतांग समेत ऊंची चोटियां एक बार बर्फबारी के बाद सफेद चादर में ढंक गई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!