जशपुरक्राइमछत्तीसगढ

नाबालिक से छेड़छाड़ , पत्थलगांव नपं उपाध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज

जशपुर न्यूज़ धमाका /// जिले के पत्थलगांव नगर पंचायत के उपाध्यक्ष श्यामनारायण गुप्ता के खिलाफ आरोप है कि उन्होनें अपने घर में काम करने वाली नौकरानी की नाबालिक बेटी के साथ छेड़खानी व जबरदस्ती करने की कोशिश की है। पुलिस ने धारा 354 और पास्को एक्ट के तहत के श्यामनारायण खिलाफ केस दर्ज किया है।

भाजपा से जूड़े नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्यामनारायण गुप्ता पर आरोप उनके घर की पूर्व नौकरानी ने लगाया है। नौकरानी ने आरोप लगाया है कि बीते 29 अक्टूबर को श्यामनारायण गुप्ता ने उसकी बेटी से छेड़खानी कर गलत तरीके से उसे छुने की कोशिश करता था। पुलिस ने नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्यामनारायण गुप्ता के खिलाफ क्राईम नंबर 287/2021 के तहत धारा 452,354,506 और पास्को एक्ट 8 में मामला दर्ज कर लिया है। वही 21 अक्तूबर को श्यामनारायण ने नौकरानी के खिलाफ मोबाइल चोरी की शिकायत की थी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!