रायपुरछत्तीसगढ

रायपुर पुलिस ने, चाकू लेकर घूम रहे दो आरोपितों को गिरफ्तार किया;

रायपुर न्यूज़ धमाका //  राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए शहर के चौराहों पर अक्सर पुलिस अभियान चलाकर लोगों की जांच कर रही है। वहीं मुखबिर की सूचना और निगरानीशुदा बदमाशों पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। शुक्रवार को पुलिस ने दो आरोपितों को बदनदार चाकू के साथ पकड़ा। कमर में छिपाकर रखे गए चाकू को पुलिस ने जब्त कर लिया

सिविल लाइन पुलिस बंजारी बाबा मजार के पास लोगों को चाकू लेकर आतंकित कर रहे निजाय खान पुत्र स्व. अब्दुल वहीद खान निवासी संजय नगर टिकरापारा को गिरफ्तार कर उसके पास से चाकू जब्त किय। वहीं शेख शुफरान पुत्र शेख गुफरान निवसी ताज नगर पंडरी रायपुर को चाकू लेकर किसी को धमकाने की सूचना पर गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर चालान किया।

रायपुर में आये दिन चाकूबाजी की घटनाएं होती रहती हैं। अक्सर नशे के दौरान पैसे के लेनदेन, लड़की छेड़ने को लेकर या मोबाइल और पैसे छीनने को लेकर चाकू से वार करने की घटनाएं होती हैं। घटना होने के बाद पुलिस मामले में आरोपतों को गिरफ्तार कर चालान करती है। इसके बाद भी इन चाकूबाजों पर पूरी तरह अंकुश नहीं लग रहा है। पुलिस अधिकारी चाकूबाजी की वारदातों के साथ जुआ-सट्टा, गांजा की बिक्री और नशीली दवाओं की अवैध बिक्री पर रोक लगाने को सख्ती बरतने की हिदायत देते हैं। कुछ दिन सक्रियता के बाद जैसे ही पुलिस पुराने ढर्रे पर चलने लगती है। जिससे कारण अक्सर मोबाइल छिनैती और चोरी की घटनाएं हो रही हैं

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!