गरियाबंद न्यूज़ धमाका /// जिला मुख्यालय में महज 5 किलोमीटर की दूरी पर है बम्हनी गांव, जहाँ तेंदुए ने एक बच्ची को अपना शिकार बना लिया था। इसके अलावा काजनसरा गांव में भी तेंदुआ द्वारा दो लोगों को मारने की घटना के बाद वन विभाग ने पिंजरे लगाए थे। 2 दिन पूर्व ही एक तेंदुआ 2 किलोमीटर की दूरी में में पकड़ा गया था। इसके बाद आज एक और तेंदुए के पकड़े जाने के बाद जहाँ लोगों में थोड़ी रहत है वहीं ये खौफ भी की अगर तेंदुए लगातार पकड़ा ही रहे तो आखिर कितने तेंदुए घूम रहे इस इलाके मेंइधर वन अधिकारियों ने बताया इस तेंदुए को भी उदंती सीता नदी टाइगर प्रोजेक्ट के घने जंगलों में छोड़ा जाएगा।
विभाग उच्च अधिकारियों की अनुमति लेने में जुटा हुआ है। 2 दिन पूर्व पकड़े गए तेंदुए को भी उदंती सीता नदी टाइगर प्रोजेक्ट में छोड़ा गया था। तेंदुए के पकड़े जाने की खबर के बाद आसपास के रहवासियों की भारी भीड़ तेंदुए को देखने उमड़ पड़ी।