अंबिकापुरछत्तीसगढ

महिलाओं ने प्रधानमंत्री आवास योजना फिर से हो चालू कराने के लिए मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

अंबिकापुर न्यूज़ धमाका /// आज महिलाओ ने प्रधानमंत्री आवास योजना को पुनःचालू करने की मांग को लेकर सरगुजा कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा है।

ज्ञापन में जिक्र किया गया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में पीएम आवास का लाभ हितग्राहियों को नहीं मिल पाया है। जिससे उन्हें पक्के मकान का लाभ नहीं मिल सका है। जिसे लेकर महिलाओं में खासी नाराजगी है और अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए शासन को याद दिलाते हुए यह मांग रखी।ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल रहे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत छत्तीसगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह के कार्यकाल में बहुत ही तेजी से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना का तेजी से लाभ मिल रहा था। मगर सत्ता पतिर्वतन के बाद राज्य में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में प्रधानमंत्री आवास योजना पुरी तरह से ठप पड़ गई है। जिसमे कि गरीबों का पक्का  मकान में रहने का सपना खत्म हो रहा है। जिसमें गरीब परिवार के लोग आवास के लिये वंचित हो रहे है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!