देश

गृह मंत्री अमित शाह ने जारी किया बीजेपी का संकल्प पत्र, बंगाल की जनता से किए ये 9 वादे

रायपुर न्यूज़ धमाका // बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर टीएमसी और लेफ्ट फ्रंट के बाद बीजेपी ने भी अपना घोषणा पत्र यानी संकल्प पत्र रविवार को जारी कर दिया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बीजेपी का संकल्प पत्र जारी किया। इस बार बीजेपी ने बंगाल को ‘सोनार बांग्ला’ बनाने का वादा किया है। गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में भाजपा का घोषणा पत्र जारी किया। घोषणापत्र का मुख्य मुद्दा सोनार बांग्ला है। गृह मंत्री ने पुरबा मेदिनीपुर के एगरा में एक जनसभा को संबोधित किया। रैली के दौरान शुभेन्द्रु अधकारी के पिता शिशिर अधिकारी भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने कहा कि अत्याचारों से बंगाल को बचाओ, हम तुम्हारे साथ हैं, हमारा परिवार तुम्हारे साथ है। जय सिया राम, जय भारत।

बंगाल की जनता से किए ये वादे

1. सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 30 फीसदी आरक्षण

2. 75 लाख किसानों को पीएम किसान योजना का मिलेगा पैसा

3. बंगाल में मछुआरों के लिए 6000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी

4. बंगाल में सभी पात्र नागरिकों के लिए आयुष्मान भारत योजना का लाभ देंगे

5. घुसपैठ पर अंकुश लगाएंगे, सीमा पर सख्ती बढ़ेगी

6. उत्तर बंगाल, सुंदरबन, जंगल महल में तीन एम्स स्थापित किए जाएंगे

7. हर परिवार में एक व्यक्ति को नौकरी मिलेगी नौकरी

8. बंगाल में सरकार बनने के बाद सातवें वेतन आयोग को लागू किया जाएगा

9. हर कोई बिना किसी प्रतिबंध के त्योहार मना सकेगा

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!