अंबिकापुरछत्तीसगढ

अंबिकापुर : डायल 112 के चालक के हत्या मामले में खुलासा, पिता-पुत्र निकले हत्यारे

अंबिकापुर न्यूज़ धमाका /// जिले में डायल 112 के चालक के हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी पिता और पुत्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम के द्वारा अज्ञात आरोपी की 12 घंटे के अन्दर आरोपियों को पतासाजी कर गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर भेजा गया।

मिली जानकारी के मुताबिक 26 नवंबर की सुबह सुंदरपुर जंगलपारा रोड में खून से लथपथ हालत में शव पड़ा मिला था। सूचना पर चौकी प्रभारी मणीपुर द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सरगुज़ा पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा के नेतृत्व में एफएसएल एवं डॉग स्क्वायड की टीम तत्काल घटना स्थल के लिये रवाना हुए।

विवेचना के दौरान पता चला की उक्त शव डायल 112 के चालक सोनूलाल यादव पिता कुंजबिहारी यादव (उम्र 25 वर्ष) निवासी केशवपुर जिला सूरजपुर का है। जो 26 नवंबर को सूचना के पूर्व शाम को अपने मित्र रमेश नेहरा के साथ बाईक में बैठकर सुन्दरपुर जंगलपारा गये थे। जहां वे दोनो चौधरी राम के घर के सामने आपस में बात कर रहे थे। जिस पर चौधरी राम अपने घर से निकला और उनको वहां से जाने के लिये बोला।

जिससे मृतक और चौधरी राम के बीच वाद विवाद हुआ। जिस पर चौधरी राम का बेटा शिवभजन टंगिया लेकर मृतक की ओर दौडा। वाद विवाद को देखते हुये घटना स्थल से राकेश नेहरा, सोनूलाल को छोड़कर भाग गया। सोनूलाल को आरोपी शिवभजन पिता चौधरी राम और स्वयं चौधरी राम के द्वारा प्राणघातक हमला कर मृतक को मौत के घाट उतार दिया गया। पुलिस टीम के द्वारा अज्ञात आरोपी की 12 घंटे के अन्दर आरोपियों को पतासाजी कर गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर भेजा दिया गया है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!