बिहारजमुई

ब्रेकिंग न्यूज़ : मृत नेता ने जीता पंचायत चुनाव, निर्वाचन अधिकारियों की बड़ी भूल सामने आई

जमुई न्यूज़ धमका /// बिहार जमुई में एक शर्मनाक वाकया सामने आया, एक मृत व्यक्ति को विजेता घोषित कर दिया गया. इस मामले में चुनाव अधिकारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है. दरअसल, बिहार के जमुई जिले में हुए पंचायत चुनाव के नतीजे घोषित किए जा रहे थे. इसमें खैरा ब्लॉक के दीपकरहर गांव में वार्ड संख्या दो से सोहन मुर्मू को विजेता घोषित किया गया. लेकिन काफी खोजबीन के बाद सोहन मुर्मू सामने नहीं आए

अधिकारी 24 नवंबर को हुए चुनाव में विजय हासिल करने वाले उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र सौंप रहे थे. तब सोहन मुर्मू का नाम भी पुकारा गया.लेकिन दीपकरहर गांव में वार्ड संख्या दो पर जीत दर्ज करने वाले सोहन मुर्मू कहीं नहीं मिले. खैरा के बीडीओ राघवेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि पूछताछ करने पर पता चला कि मतदान संपन्न होने से 15 दिन पहले 6 नवंबर को ही मुर्मू की मौत हो गई थी.

ये गांव झारखंड की सीमा पर है, जहां मुख्य रूप से आदिवासी निवास करते हैं.मुर्मू ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 28 मतों से हराया था. मुर्मू के परिवार वालों ने कहा कि मुर्मू बीमार थे और चुनाव जीतना उनकी अंतिम इच्छा थी, इसलिए वे चुप रहे. गांव के किसी व्यक्ति ने भी चुनाव अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं दी गई.  न ही चुनाव अधिकारियों ने मतदान के पहले सभी उम्मीदवारों की सुध ली. ऐसा लगता है कि उन सभी ने मुर्मू की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए उन्हें वोट दिया.

मृतक के परिजनों और ग्रामीणों के भोलेपन के कारण अधिकारियों की जिम्मेदारी बढ़ गई है. त्रिपाठी ने कहा कि जीत का प्रमाण पत्र किसी को भी नहीं दिया जा सकता. हम राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर इसकी जानकारी देंगे और अनुरोध करेंगे कि संबंधित वार्ड के चुनाव रद्द कर फिर से चुनाव कराया जाए. 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!