छत्तीसगढरायपुर

मध्य प्रदेश पुलिस ने आठ तस्करों को किया गिरफ्तार निर्मित 45 पेटी अवैध शराब लाते लाते हुए

रायपुर न्यूज़ धमाका // रायपुर पुलिस ने शनिवार को मध्य प्रदेश निर्मित शराब लेकर छत्तीसगढ़ आ रहे आठ तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 45 पेटी अंग्रेजी और देशी बरामद किया। उरला, धरसींवा और विधानसभा की संयुक्त पुलिस टीम ने साइबर सेल की सहायता से सफलता पाई है। इनके कब्जे से एक वाहन, तीन मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल बरामद किया। गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने आबकारी एक्ट में अपराध दर्ज किया है।अन्य राज्यों से आने वाले शराब की तस्करी रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने रायपुर के सभी थानों को निर्देश दिया है। कि बाद में .

सक्रिय पुलिस मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई कर रही है। शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात साइबर सेल की टीम को सूचना मिली की उरला, धरसींवा एवं थाना विधानसभा क्षेत्र के अलग- अलग स्थानों में चार पहिया वाहनों में शराब की तस्करी की जा रहीं है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर तारकेश्वर पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध अभिषेक माहेश्वरी ने साइबर सेल प्रभारी, उरला, धरसींवा एवं विधानसभा थाना प्रभारियों को आरोपितों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया गया।

आदेश पर पुलिस ने उरला क्षेत्र के पठारीडीह खारून नदी घाट चेकिंग शुरू की। कार में शराब लेकर आ रहे रामहित जैसवार एवं रामचंदर राजभर निवासी जिला दुर्ग को पकड़ा। वाहन की तलाशी में मध्य प्रदेश निर्मित 16 पेटी देसी शराब बरामद किया। धरसींवा पुलिस ने सिलतरा स्थित ग्राम मुरेठी पुल पास वाहन से संजय वर्मा, ए मुधकर राव एवं विनोद कुमार सोनवानी को पकड़ा, इनके वाहन की तलाशी में 15 पेटी देसी शराब बरामद किया। इसी तरह थाना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दोंदेखुर्द मुख्य मार्ग पास से सुनील पटेल, रोशन पटेल एवं डोमन निषाद निवासी बेरला बेमेतरा को पकड़ा। उनके वाहन की तलाशी में 14 पेटी देसी शराब भी बरामद किया गया

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!