गरियाबंदछत्तीसगढ

आदमखोर तेंदुआ वन विभाग के पिंजरे में कैद

गरियाबंद न्यूज़ धमाका /// 72 वर्षीय वृद्धा और 9 वर्षीय बालिका का शिकारी तेंदुआ आख़िरकार वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया 20 अक्टूबर को कुचैना के 72 वर्षिय महिला का शिकार तेंदुए ने किया था, तब से गरियाबन्द रेंज के अफसरो ने कुचैना, काजनसरा व बम्हनी में पिंजरा लगाया हुआ था। डीएफओ मयंक अग्रवाल ने बताया कि तेंदुआ पिंजरे में कैद है।सम्भवतः 20 अक्टूबर की महिला को शिकार बनाने वाला यही तेंदुआ है, पर अन्य दो घटनाओं में भी यही था ऐसा कहना जल्दबाजी होगी।

फिलहाल तेंदुए को सुरक्षित दूसरी जगह ले जाने की तैयारी चल रही है। ग्राम कुचैना में 72 वर्षीय महिला का शिकार करने के 36 दिन बाद वन विभाग के पिंजड़े में यह आदमखोर तेंदुवा कैद हुआ। आज शाम लगभग 6 बजे काजनसरा में वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में तेंदुआ कैद हो गया है। इसकी जानकारी लगते ही वन अमला मौके पर पहुँच गया। इस दौरान गुस्साई ग्रामीणों की भीड़ भी जुट गई है, जिन्हें नियंत्रित करने के लिए वन विभाग को पुलिस की मदद लेनी पड़ी।

अब तक 72 वर्षीय महिला के अलावा 19 अगस्त को बम्हनी के 9 साल की बेटी रानी को तेंदुए ने अपना ग्रास बनाया था। डेढ़ साल पहले भी कुचैना में एक मासूम को भी तेंदुए ने अपना शिकार बनाया था। लगातार हुई घटनाओं के बाद इलाके में दहशत का आलम था। आज तेंदुए के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों में उसके प्रति काफी गुस्सा देखा गया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!