भोपाल न्यूज़ धमाका /// बिलखिरिया स्थित अर्जुन नगर कचरा खंती के पास पड़ोसी के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे तीन युवकों पर बदमाश ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है। घायल को पटेल नगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां देर रात युवक का आॅपरेशन किया गया। पुलिस ने घायल की शिकायत पर आरोपी को दस्तार कर लिया है। आरोग्य मूलत: महाराष्ट्र का रहने वाला है और वारदात के बाद महाराज भागने की तैयारी में था। थाना प्रभारी रामबाबू चौधरी ने बताया कि मनोज बंजारा पिता हजारीलाल (24) अर्जुन नगर, कचरा खंती के पास बिलखिरिया में रहता है। वह कचरा खंती से पन्नी और कबाड़ा बीनता है। मनोज के पड़ोस में विजय मराठी रहता है। विजय मराठी आरोपी शिवराम मराठी का रिश्तेदार है। दोनों में पारीवारिक कलह चल रही है। शिवराम मराठी शनिवार शाम करीब चार बजे विजय के घर पहुंचा था। वह काफी गुस्से में था और विजय के साथ गालीगलौज करते हुए वह मारपीट करने लगा।
पेट में चाकू से एक ही हालत नाजुक, दो को आई मामूली चोट मनोज और उसका भाई लखन समेत साला मुकेश विवाद में बीच-बचाव करने के लिए पहुंचे। यह बात शिवराम बंजारा को नागवार गुजरी और उसने तीनों पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। ताबड़तोड़ चाकूबाजी से चाकू लखन के पेट में लग गया, वहीं मुकेश और मनोज को भी चाकू से घांव लगे हैं। पेट में चाकू लगने से लखन मौके पर बेसुध होकर गिर गया। परिजन उसे पटेल नगर स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां रात करीब दस बजे डॉक्टर ने उसका आपरेशन किया। अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मनोज की शिकायत पर हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी शिवराम को उस समय गिरफ्तार किया है, जब वह महाराष्ट्र भागने की फिराक में थे। पुलिस ने बताया कि शिवराम महाराष्ट्र के बुलढाना इलाके का है। बिलखिरिया पुलिस ने बुलढाना पुलिस से शिवराम मराठी का रिकार्ड मांगा है।



