Uncategorized

वाहन दुर्घटना में मृत सचिव के परिजनों को मिली बीमा राशि

ग्राम मसोरा के ग्राम पंचायत सचिव वृन्दावन पाण्डे का 13 जुलाई 2020 को हुई एक वाहन दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया था। जिसके पश्चात् परिवार में आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ रहा था। शनिवार को आकस्मिक निधन के लिए प्राप्त होने वाली बीमा राशि कोे एक्सिस बैंक कोण्डागांव के सौजन्य से 20 लाख रूपये की बीमा राशि का चैक जिला पंचायत उपाध्यक्ष भगवती पटेल एवं जिला पंचायत सीईओ डीएन कश्यप द्वारा स्व. वृन्दावन पाण्डे की पत्नि जनपद पंचायत कोण्डागांव ग्राम कमेला निवासी हुलसी पाण्डे को प्रदान किया गया। स्व. वृन्दावन पाण्डे द्वारा पंचायत सचिव के रूप में 12 दिसम्बर 2006 को प्रथम बार पदभार ग्रहण किया गया था। इस अवसर पर सभी ने श्री पाण्डे के योगदानों को याद किया एवं उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस दौरान उप संचालक पंचायत बीआर मोरे एवं एक्सिस बैंक बस्तर संभाग के रिजनल मैनेजर तथा कोण्डागांव ब्रांच मैनेजर भी उपस्थित रहे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!