देश

मोदी कैबिनेट ने लिया फैसला, कृषि कानूनों को वापस लेने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है।

केंद्र कैबिनेट की बैठक -पीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई, जिसमें केंद्रीय कैबिनेट ने कृषि कानूनों लेने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। 29 नवंबर को संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने जा रहा है, जिसमें इस बिल की वापसी का प्रस्ताव दोनों सदनों में रखा जाएगा। और फिर राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद ये वर्तमान बिल रद्द हो जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर इस मुद्दे पर दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं। तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा के बाद आज कैबिनेट की बैठक में कृषि कानून वापस करने के विधेयक को मंजूरी दी गयी। कैबिनेट ने सर्वसम्मति से कृषि विधेयक को वापस लेने का प्रस्ताव पारित किया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर इस मुद्दे पर दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने पिछले साल सितंबर के महीने में इन तीन कानूनों किसान उत्पाद व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सुविधा) अधिनियम 2020, कृषि (सशक्तिकरण और संरक्षण) मूल्य आश्वासन और कृषि सेवा समझौता अधिनियम 2020 और आवश्यक वस्तु संशोधन अधिनियम 2020 को संसद से पास किया था। इसके बाद विपक्ष समेत किसानों ने इस बिल का जमकर विरोध किया था। किसान संगठन तीन कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले एक साल से दिल्ली के बॉर्डरों पर आंदोलन कर रहे हैं और अभी आंदोलन खत्म करने के मुड़ में भी नहीं हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!