
आजाद नगर थाना क्षेत्र में शनिवार को महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मकान मालिक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा महिला का शव अधजला अवस्था में पड़ा है। महिला दो दिन पहले गुरुवार को ही एक व्यक्ति के साथ किराये से रहने आई थी।
टीआइ इंद्रेश त्रिपाठी के मुताबिक घटना आलोक नगर (चौथी गली) की है। शनिवार दोपहर मकान मालिक वीरेंद्र भूराजी बघेल ने कॉल कर पुलिस को बताया कि उनके घर में किराये से रहने वाली महिला का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस व एफएसएल टीम मौके पर पहुंची तो पता चला महिला का शव अधजला है। टीआइ के मुताबिक विरेंद्र के मकान में मजदूर वर्ग के लोग किराये से रहते हैं। उसने बताया गुरुवार को महिला एक व्यक्ति के साथ आई थी। दोनों ने बताया वह पति-पत्नी है और किराये से रूम ले लिया।
शनिवार को कमरे से किसी के बाहर न निकलने पर लोगों ने विरेंद्र को सूचना दी तो वह मौके पर पहुंची। टीआइ के मुताबिक घर में चाय बनाने के बर्तन और खाना रखा हुआ है। इससे लगता है महिला की शुक्रवार रात ही हत्या कर दी और जला कर फरार हो गया। अभी तक महिला की शिनाख्त भी नहीं हुई है।
एमओजी लाइन में आत्मदाह करने वाली नर्सिंग छात्रा सारिका झमेले के पिता छगन झमेले ने उसके प्रेमी जयप्रकाश बघेल (सिपाही) सहित दया, नेहा और अखिलेश पर हत्या का आरोप लगाया है। छगन ने एसपी को शिकायत कर मामले की जांच की मांग की है। पुलिस के मुताबिक जयप्रकाश मामले में गिरफ्तार हो चुका है।



