गरियाबंदछत्तीसगढ

ग्रामीण पटवारी के खिलाफ रिश्वत मांगने का लगाया आरोप , जांच दल के समक्ष दर्ज कराया बयान

गरियाबंद न्यूज़ धमाका /// इंदागांव और कोयबा पटवारी शेखर बांधे के खिलाफ ग्रामीण गुरुवार को गांव पहुंची जांच टीम के सामने भी ग्रामीणों ने पटवारी पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए अपने बयान दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है

जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले दौरे पर पहुंचे जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम के समक्ष ग्रामीणों ने वन अधिकार पट्टा ऑनलाइन दर्ज करने के नाम पर पटवारी द्वारा रिश्वत मांगने की बात कही थी. ग्रामीणों ने बताया था कि पटवारी शेखर बांधे ने इसके लिए गांव के सैकड़ों किसानों से 1500-1500 रुपये लिया है, लेकिन लंबे समय बाद भी उनके वन अधिकार पट्टे को ऑनलाइन दर्ज नहीं किया गया है.

संजय ने मामले की शिकायत मैनपुर एसडीएम सूरज साहू और कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर से की थी.जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एक जांच टीम गठित की, जो 18 नवंबर को पीड़ितों के बयान दर्ज करने गांव पहुंची थी. जानकारी के मुताबिक, जांच टीम के समक्ष 35 किसानों ने अपने ब्यान दर्ज कराए हैं. जांच टीम के मुताबिक पीड़ितों के बयान दर्ज कर लिए गए है। जल्द ही रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंप दी जाएगी. वहीं एसडीएम सूरज साहू के मुताबिक, जांच के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!