आंध्र प्रदेश

भारी बारिश से आंध्र प्रदेश में 14 लोगों की मौत, एक दर्जन से अधिक लापता

आंध्र प्रदेश न्यूज़ धमाका /// प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश जारी रहने 14 लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य लोग लापता हो गए हैं। कडप्पा जिले में मूसलाधार बारिश के कारण अचानक बाढ़ आ गई, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई। चित्तूर जिले में बारिश से संबंधित घटनाओं में चार लोगों की जान चली गई है।

उफनती नदियों और नालों की वजह से रायलसीमा के तीन जिलों में बाढ़ आ गई। जबकि कुछ जगहों पर बाढ़ के पानी की वजह से सड़कें काट गई। जिस कारण लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कई जगहों पर सड़कें नहरों में तब्दील हो गईं और पानी में वाहन बह गए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 1544 घर क्षतिग्रस्त हो गए, 3.4 हेक्टेयर कृषि क्षेत्र जलमग्न हो गया। वहीं सैकड़ों पशु भी लातपात हो गए हैं। इन जिलों में लगभग 8,206.57 लाख रुपये की सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान का अनुमान है।

कडप्पा जिले के राजमपेटा निर्वाचन क्षेत्र में चेयेरू नदी में अचानक आई बाढ़ में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य लापता हो गए। एसडीआरएफ, पुलिस और अग्निशमन के कर्मियों ने कडप्पा और चित्तूर जिलों में बाढ़ प्रभावित स्थानों से दसियों लोगों को बचाया है।

एनडीआरएफ ने बाढ़ के कारण कट गए छह गांवों से संपर्क बहाल कर लिया है। एक अंतिम शेष गांव से संपर्क स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है। पड़ोसी अनंतपुर जिले में वेल्दुरथी गांव में चित्रावती नदी में फंसे 10 लोगों को भारतीय वायु सेना के जवानों ने बचाया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी से फोन पर बात कर राज्य के हालात का जायजा लिया और हर संभव मदद का वादा किया। सीएम जगन मोहन रेड्डी ने बाढ़ प्रभावित जिलों के कलेक्टरों से बात की और उन्हें बचाव और राहत के उपाय तेज करने को कहा। सीएमओ ने एक विज्ञप्ति में कहा कि वह शनिवार को बाढ़ प्रभावित जिलों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!