
स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के नतीजे जारी हो गए है। जबलपुर को 20वीं रैंकिंग मिली है। पिछले वर्ष की स्वच्छता परिणामों में दस लाख की आबादी वाले शहरों की सूची में जबलपुर 17 वें स्थान पर था। इस बार पहला पुरस्कार इंदौर के नाम रहा। सफाई मित्र स्वच्छता चैलेंज का पुरस्कार इंदौर के नाम रहा। देश के सबसे स्वच्छ शहर का पहला पुरस्कार भी इंदौर के नाम रहा।
उम्मीद की जा रही थी कि सर्वेक्षण के दौरान जिस तरह से नगर निगम ने सफाई को लेकर सजगता दिखाई उससे जबलपुर टॉप-10 में जगह बनाएगा। इस बार रैंकिंग सुधरने की उम्मीद लिए जबलपुरवासी भी परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लोगों का मानना था कि रैंकिंग सुधरने से देशभर में शहर का नाम होगा। विदित हो कि नगर निगम ने भी रैंकिंग सुधारने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। लोगों के साथ-साथ अधिकारी भी नजरें जमाए बैठे थे।इस संबंध में निगमायुक्त संदीप जीआर ने कहा कि सर्वेक्षण के दौरान न सिर्फ नगर निगम बल्कि शहर के लोगों ने भी जागरूकता का परिचय देते हुए सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाया था



