
रायपुर न्यूज़ धमाका /// मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्तिक पूर्णिमा पर महादेवघाट खारुन नदी में आस्था की डुबकी लगाई. स्नान के बाद दीपदान कर प्रदेश के लिए खुशहाली की कामना की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति परंपरा में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व है. हर साल लोग यहां स्नान करने आते हैं. हटकेश्वर महादेव की पूजा अर्चना की जाती है. हर साल यहाँ कार्तिक पूर्णिमा की भव्यता बढ़ती जा रही है. पहले यहां बहुत बड़ा मेला किया जाता था. लेकिन अब यहां भवन बन गए. कई लोगों ने अतिक्रमण कर लिया. इसीलिए नदी को संरक्षित करने और सौंदर्यीकरण करने के लिए रिवर फ्रंट का निर्माण किया जाएगा.

