
नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// प्रकाश पर्व के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान करके हर किसी को चौंका दिया. उन्होंने अपने संबोधन में आंदोलन खत्म कर किसानों को घर लौटने की अपील की है. उन्होंने कहा कि किसान अपने खेत में लौटें, अपने परिवार के बीच लौटें.
किसान नेता राकेश टिकैत ने स्पष्ट कर दिया है कि किसान आंदोलन तत्काल वापस नहीं होगा. भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता टिकैत ने एक ट्वीट में यह बात कही. उन्होंने ट्वीट में लिखा, ‘आंदोलन तत्काल वापस नहीं होगा, हम उस दिन का इंतजार करेंगे जब कृषि कानूनों को संसद में रद्द किया जाएगा. सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य के साथ-साथ किसानों के दूसरे मुद्दों पर भी बातचीत करें’




