छत्तीसगढरायपुर

कोरोना का एक भी मरीज नहीं पाया गया  छत्तीसगढ़ के 18 जिलों में।

 छत्तीसगढ़ के के पांच जिलों कबीरधाम, बलरामपुर-रामानुजगंज, कोंडागांव, नारायणपुर और बीजापुर में अभी कोरोना का एक भी सक्रिय मरीज नहीं है। प्रदेश के 18 जिलों में 17 नवंबर को कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है। इस दिन प्रदेश भर में हुए 27 हजार 651 सैंपलों की जांच में 27 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। अभी प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 0.1 प्रतिशत है।

राजनांदगांव, बेमेतरा, कबीरधाम, बलौदाबाजार-भाटापारा, गरियाबंद, रायगढ़, कोरबा, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरिया, बलरामपुर-रामानुजगंज, जशपुर, बस्तर, कोंडागांव, सुकमा, कांकेर, नारायणपुर और बीजापुर जिले में 17 नवंबर को कोरोना संक्रमण का एक भी मामला नहीं आया है। इस दिन बालोद, महासमुंद, जांजगीर-चांपा और सूरजपुर में एक-एक, धमतरी, सरगुजा और दंतेवाड़ा में दो-दो, बिलासपुर में तीन, रायपुर में पांच और दुर्ग में छह व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। प्रदेश में अभी सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या 258 है।

कोरोनारोधी टीका लगाने के लिए छत्तीसगढ़ में हर घर अभियान चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य कर्मी अपने-अपने क्षेत्र में टीका के बाक्स लेकर लोगों का टीकाकरण कर रहे हैं। जो लोग कोरोना का टीका लगवाने से डर रहे हैं या कोताही कर रहे हैं उनको क्षेत्र के जनप्रतिनिधि के जरिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इनमें कुछ लोगों ने कोरोना का पहला टीका लगवाया है लेकिन किसी कारण से दूसरा डोज नहीं लगवाया उनको टीका लगाने के लिए स्वास्थ्य कर्मी वरीयता दे रहेे हैं। केंद्र सरकार की 18 से उपर के उम्र के लोगों को टीका लगाने की योजना राज्य में चल रहा है।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!