
भोपाल न्यूज़ धमका /// कांग्रेस ने कार्यक्रम में नेताओं के कद को देखते हुए भीड़ नहीं जुटा पाई. इसके अलावा NSUI कार्यकर्ताओं की हत्या को लेकर सियासत तेज हो गई है. पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने सीएम शिवराज सिंह पर हमला बोला हैदिग्विजय सिंह ने बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ फिल्म आई थी, लेकिन आज कल मध्यप्रदेश के मंडला जिले में गैंग्स ऑफ मंडला चल रहा है. दिग्विजय सिंह ने मंडला जिले में पिछले दिनों 2 NSUI कार्यकर्ताओं की हत्या को लेकर बीजेपी सरकार पर हमला बोला.
उन्होंने कहा कि इन दिनों यहां गैंग्स ऑफ मंडला चल रहा है.पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंच से लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार ने लोगों को रोजगार देने का काम किया. उनके मकानों को पट्टे देने का काम किया लोगों को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया, लेकिन बीजेपी की सरकार ने साढ़े 3 लाख आदिवासियों के जंगल की जमीन का पट्टा देने का अधिकार छीन लिया दिग्विजय सिंह ने अपने डिंडोरी यात्रा के दौरान मिले पत्थरगढ़ी प्रमाण का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस ने पेशा के तहत ग्रामीणों को जो अधिकार दिए थे. उसका यहां पर प्रमाण देखने को मिला. वहां के आदिवासियों ने पूरे गांव में पत्थर गाड़ कर यह फरमान जारी किया था.



