रायपुरछत्तीसगढ

राज्यपाल अनुसुइया उइके : मैं राज्यपाल हूं कोई पोस्टमैन नहीं ,सरकार जस्टिस से पूछे मुझे रिपोर्ट क्यों सौंपी

रायपुर न्यूज़ धमाका /// बिलासपुर पहुंची राज्यपाल अनुसुइया उइके ने बिरसा मुंडा जयंती कार्यक्रम में शामिल होने के पहले उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए झीरम आयोग की रिपोर्ट को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि मैं कोई पोस्टमेन तो नहीं, जो यहां से रिपोर्ट लेकर वहां पहुंचा दूं. आयोग की रिपोर्ट जब मुझे सौंपी गई, तो मैंने उसे अपने लीगल एडवाइजर से पूछा, तो उन्होंने बताया कि रिपोर्ट सरकार को सौंप दी जाए और मैंने सरकार को रिपोर्ट सौंप दी.

राज्यपाल ने कहा कि मुझे खुद कुछ नहीं मालूम कि मुझे रिपोर्ट क्यों सौंपी गई है. रिपोर्ट में कुछ ऐसी बात नही है , मैंने उसे पढ़ा भी नहीं था. राज्यपाल ने कहा कि मैं कोई पोस्टमेन तो हूं नहीं जो यहां से लेकर वहां पहुंचा दूं रिपोर्ट. उन्हें रिपोर्ट देना था, तो सीधे दे देते .. मेरे भी कुछ अधिकार हैं और कानून से मिले मुझे मेरे अधिकार का प्रयोग करते हुए मैंने अपने लीगल एडवाइजर से इस मामले में बात की.उन्होंने मुझे रिपोर्ट सरकार को देने के लिए कहा कि और मैंने रिपोर्ट सरकार को दे दी. मुझे तो रिपोर्ट ओपन ही मिला है, वो रिपोर्ट भी 10 वॉल्यूम में 4 हजार 184 पन्नों का था. मैंने रीगल एडवाइजर के मुताबिक रिपोर्ट सरकार को सौप दी. लीक होने के मामले में राज्यपाल ने कहा कि मुझे लीक वाली बात नहीं मालूम, क्योकि रिपोर्ट मुझे मिली और मैंने सरकार को सौंपी तो लीक कैसे हो गई. 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!