छत्तीसगढकोंडागांव

निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर खाद विक्रय पर जायसवाल कृषि सेवा केन्द्र पर कलेक्टर ने लगाया 3.82 लाख का अर्थदण्ड

शुक्रवार को जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा द्वारा जिला दण्डाधिकारी न्यायालय में अधिक दाम पर उर्वरक विक्रय के मामले में कार्यवाही करतेेे हुए जायसवाल कृषि केन्द्र पर 03 लाख 82 हजार रूपयों का जुर्माना लगाया। साथ ही दुकान के संचालकों को दोबारा इस प्रकार के कृत्यों से बचने के लिये सचेत किया गया।


अगस्त में पकडा गया था अधिक दरों पर उर्वरक बेचते हुये – जिले में अधिक दाम पर उर्वरकों के विक्रय के संबंध में जानकारी मिलने पर कलेक्टर द्वारा सभी प्रतिष्ठानों की आकस्मिक जांच कर उर्वरक अधिक दाम पर बेचने के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये थे। जिसके तहत् राजस्व विभाग के दल द्वारा दबिश देकर जायसवाल कृषि केन्द्र के संचालकों को अधिक दाम पर उर्वरक विक्रय करते पाया गया था। जिसपर दुकान पर तालाबंदी की कार्यवाही की गई थी एवं कृषि विभाग द्वारा जांच रिपोर्ट तैयार की गई थी।


जांच में मिली ये अनियमिततायें – कलेक्टर द्वारा जायसवाल कृषि केन्द्र के संचालकों को निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर विक्रय, दैनिक स्कंध तथा मूल्य सूची का प्रदर्शन न करना, बिना कैशमेमों के उर्वरक विक्रय, निरीक्षक द्वारा पंजीयन प्रमाण पत्र मांगे जाने पर प्रस्तुत न करने, व्यवसाय से संबंधित मासिक प्रतिवेदन प्रस्तुत न करने एवं असत्य रिकार्ड दर्ज करने हेतु उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 के खण्ड-03, 5, 35(1)(क)(ख) एवं प्रपत्र अ-1 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3 क का उल्लंघन होने से आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 6-क के तहत् दोषी पाते हुए सालिकराम जायसवाल, मेसर्स-जायसवाल कृषि सेवा केन्द्र, केशकाल निवासी ग्राम सुरडोंगर को 3,82,820 (तीन लाख बयासी हजार आठ सौ बीस रूपये) का अर्थदण्ड लगाया गया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!