जांजगीरछत्तीसगढ

ग्राइंडर मशीन से कटा युवक का गला , मां-बाप का इकलौता बेट अस्पताल में लड़ रहा जिंदगी की जंग

जांजगीर चांपा न्यूज़ धमाका /// टाइल्स कारीगर मुंडेर की लकड़ी काट रहा था। तभी ग्राइंडर मशीन से उसका गला कट गया। गंभीर हालत में उसे बिलासपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।26 वर्षीय सिवनी चांपा निवासी दीपक नामदेव का परिवार मजदूरी का काम करता है। उसके मां-बाप जम्मू-कश्मीर में रहकर मजदूरी कर रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक 3-4 दिन पहले दीपक गांव के ही एक मकान की मुंडेर में लगी लकड़ी को टाइल्स कटर ग्राइंडर मशीन से काट रहा था। इसी दौरान मशीन उछल कर उसके गले में जा लगी।

इसके चलते दीपक के गले के आगे का हिस्सा बुरी तरह से कट गया।दीपक की हालत गंभीर देख उसे बिलासपुर रेफर किया गया है। यहां वह प्राइवेट अस्पताल स्वास्तिक में एडमिट है। उसका एक ऑपरेशन हो चुका है। इसमें करीब 3 लाख रुपए का खर्च आया था। अब उसको आगे के इलाज के लिए इतने ही रुपयों की और दरकार है। अभी उसका एक रिश्तेदार युवक देखभाल कर रहा है। उसने सोशल मीडिया और परिचितों के माध्यम से लोगों से मदद की अपील की है। उसके परिवार के लिए इतने रुपए का इंतजाम करना चुनौती है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!