रायपुरछत्तीसगढ

रायपुर चंदखुरी में भगवान राम की मुर्ती को बदलने की मांग , बजरंग दल ने पर्यटन विभाग को घेरा

रायपुर न्यूज़ धमाका /// हिन्दू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल जिला रायपुर के कार्यकर्ताओं ने रायपुर जिला अध्यक्ष भीम साहू और ग्रामीण जिला अध्यक्ष भुनेश्वर सेन के नेतृत्व में राजधानी रायपुर के करीब चंदखुरी स्थित माता कौशल्या मंदिर प्रांगण में स्थापित भगवान राम जी की विकृत मुर्ती बदले जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया है. कार्यकर्ताओं ने पर्यटन विभाग के संचालक को ज्ञापन देकर चेताया कि यदि 15 दिनों के अंदर भगवान राम जी की विकृत प्रतिमा नहीं बदली गई, तो राष्ट्रीय बजरंग दल इस मामले को लेकर समूचे प्रदेश में उग्र आंदोलन करेगा.इस आंदोलन में उपस्थित

अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत महामंत्री दीपक दुबे ने कहा कि सरकार की कोई भी एजेंसी अपने विभाग के लिए फर्निचर, स्टेशनरी आदि उसकी गुणवत्ता देखकर खरीदती है, वहीं करोड़ों हिन्दुओं के आराध्य भगवान श्री राम जी की मुर्ती स्वीकृत करने से पहले हिन्दुओं की धार्मिक आस्था का ख्याल नहीं रखा गया.यदि पर्यटन विभाग 15 दिनों के अंदर मुर्ती नहीं बदलती है, तो राष्ट्रीय बजरंग दल जिम्मेदार अधिकारियों के मुंह में कालिख पोतने सहित समुचे प्रांत में उग्र आंदोलन करेगा.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!