बरेलीउत्तरप्रदेशक्राइम

बरेली : नशीला इंजेक्शन देकर डॉक्टर ने किया महिला से दुष्कर्म , बनाया अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी भी दिया

बरेली न्यूज़ धमाका /// सैदपुर हॉकिंस के रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी के दांत में दर्द हो रहा था. जिस पर वह 16 अक्टूबर को प्रकाश डेंटल लैब पर डॉ. रवेंद्र को दिखाने गई. डॉक्टर  ने कहा कि दांत उखाड़ कर दूसरा दांत लगा देंगे. शाम को चार बजे डॉक्टर रवेंद्र ने महिला को अपने क्लीनिक पर बुलाया. महिला जब क्लीनिक पर गई, उस वक्त वहां कोई नहीं था. डाक्टर ने गेट बंद कर पर्दा डाल दिया. इसके बाद महिला को नशीला इंजेक्शन देकर उसे बेहोश कर दिया. उसका दांत उखाड़ा. इसके बाद महिला के साथ रेप किया.

उसकी वीडियो बना लिया.महिला को जब होश आया तो उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे. महिला ने इसकी शिकायत डाक्टर से की. जिस पर डाक्टर ने उसे धमकी दी कि वीडियो वायरल कर देंगे. इसकी वजह से महिला घबरा गई. वह अपने घर में गुमसुम और परेशान सी रहने लगी. 3 नवंबर को प्रॉपर्टी डीलर पति के ज्यादा पूछने पर महिला ने डॉक्टर की करतूत के बारे में बताया. कहा कि डॉक्टर ने उसके साथ गलत काम कर उसका वीडियो वायरल करने की धमकी दी है. जिसके बाद मामले की तहरीर इज्जतनगर थाने में डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!