

रायपुर न्यूज़ धमाका /// पुलिस ने तेलिबांधा इलाके में हुक्का कैफे पर छापेमारी की है. मैग्नेटों माल के सामने हाईवेहार्ट कैफ़े में छापेमारी की. हाईवेहार्ट कैफ़े का संचालक हुक्का पिलाते मिला. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.पुलिस की जब्ती में मिला 5 हुक्का पॉट ,जर्दा युक्त रॉ मटीरीयल और सभी सामानों को जब्त किया गया है. संचालक श्याम कुमार के खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है.

