रामपुरउत्तरप्रदेश

PAK की जीत पर पत्‍नी ने मनाया जश्‍न, पति ने गुस्‍से में दर्ज कराई एफआईआर

Story Highlights
  • 24 अक्टूबर 2021 को भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच खेला गया था. इस मैच में पाकिस्तान की जीत के बाद जश्न मनाने को लेकर उत्तर प्रदेश में कई मामले दर्ज किए गए. आगरा में तीन कश्मीरी छात्रों के खिलाफ भी देशद्रोह का केस दर्ज किया गया था

रामपुर न्यूज़ धमाका ///  भारत के खिलाफ पाकिस्तान की जीत मनाना एक महिला और उसके घरवालों को भारी पड़ गया. महिला के पति ने उसके और उसके परिजनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी है ये मामला उत्तर प्रदेश के रामपुर का है. टी20 वर्ल्ड कप 2021 में पाकिस्तान की जीत के बाद महिला और उसके घरवालों ने कथित तौर पटाखे फोड़े थे. इतना ही नहीं महिला ने पाकिस्तान के सपोर्ट में WhatsApp स्टेटस भी लगाया था पुलिस ने बताया कि महिला और उसके परिजनों के खिलाफ उसके पति ने ही एफआईआर दर्ज कराई है. शख्स की शिकायत के आधार पर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर लिया गया है.

शिकायतकर्ता ईशान मियां रामपुर के अजीम नगर का रहने वाला है. वो दिल्ली में जॉब करता है. ईशान की पत्नी राबिया शमसी रामपुर के गंज इलाके में अपने मायके में रहती है. टी20 वर्ल्ड कप 2021 के मैच में पाकिस्तान को जीत मिली थी. ईशान मियां ने देखा कि उसकी पत्नी राबिया शमसी ने मैच के बाद अपने WhatsApp स्टेटस पर पाकिस्तान जिंदाबाद का स्टीकर लगाया. इसके अलावा राबिया ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी भी की. इस बात ईशान मियां नाराज हो गया और इसकी शिकायत पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई . शिकायतकर्ता ईशान मियां के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला कोर्ट में विचाराधीन है. राबिया शमसी ने ईशान मियां के खिलाफ रामपुर के गंज थाने में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था. माना जा रहा है इसी बात का बदला निकालने के लिए ईशान मियां ने अपनी पत्नी और ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज कराया है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!