
पाली न्यूज़ धमाका /// पटाखे फोड़ने पर हुए विवाद में रम्पुरा के रहनेवाले दिनेश सिंह की 13 साल की बेटी राधा और पड़ोसी बबलू के बेटे भोलू के बीच विवाद हो गया. बता दें कि दिनेश और बबलू रिश्ते में भाई हैं और आमने-सामने दोनों के घर हैं. राधा और बबलू के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि वह बड़ों के बीच पहुंच गया. आरोप है कि राधा के चाचा बबलू, वीरेंद्र और भूरी ने पीट पीट कर 13 वर्षीय बच्ची को मार डाला.दीपावली की रात राधा और उसका चचेरा भाई पटाखा छोड़ रहे थे. इसी समय दोनों में झगड़ा शुरू हो गया. उसके बाद बात बढ़ती चली गई. आरोप है कि चाचाओं ने राधा को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी और उसे पटक दिया. गम्भीर हालत में राधा को सीएचसी पाली लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई. सूचना पर पाली थाने के रूपापुर चौकी पुलिस ने गांव पहुंचकर किशोरी के शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पतात हरदोई भेज दिया. दिनेश ने अपने ही चचेरे भाइयों पर बेटी को पीटकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है. वारदात के बाद सभी आरोपी गांव से फरार हो गए. पुलिस अधिकारियों ने बताया मामला दर्ज कर लिया गया है
