नई दिल्ली

ब्रेकिंग : चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले पर 14 राज्यों से 7 लोग गिरफ्तार, 83 के खिलाफ FIR

नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// केंद्रीय जांच ब्यूरो की चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले पर बड़ी कार्रवाई की है। 14 राज्यों में बीते मंगलवार के छापेमारी जारी है। अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, 23 लोकेशन पर हुई छापेमारी के दौरान 83 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। केंद्रीय जांच ब्यूरो ने बाल यौन शोषण से जुड़े मामले में देश के 23 जगहों पर छापेमारी के दौरान 7 लोगों को गिरफ्तार किया। दिल्ली से 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिन्हें कोर्ट में भी पेश किया गया है। दिल्ली से गिरफ्तार लोगों की पहचान पुरुषोत्तम झा, रमन गौतम और सत्येंद्र मित्तल के तौर पर हुई

23 अलग-अलग मामलों में 83 लोगों के खिलाफ 14 राज्यों में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। मंगलवार को सीबीआई ने 14 राज्यों के 77 से ज्यादा शहरों में छापेमारी की। इस दौरान जांच एजेंसी को 50 से ज्यादा व्हाट्सएप ग्रुप की जानकारी मिली है, जो सीबीआई की टीम के रडार पर थे। देश-विदेश में मौजूद करीब पांच हजार लोग सोशल मीडिया पर बाल यौन शोषण से जुड़ी सामग्री को शेयर कर रहे थे।

2 दर्जन लोग हिरासत में हैं। बता दें कि ये सभी आरोपी किसी विदेशी वेबसाइट पर भी बाल यौन शोषण से संबंधित सामग्री को अपलोड किया करते थे। इस काम की एवेज में मोटी रकम मिला करती थी। चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में सीबीआई ने महाराष्ट्र के जलगांव, धुले और साल्वाड में भी छापेमारी की गई। बाल शोषण मामले में महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर है। जबकि यूपी पहले नंबर पर है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!