छतीसगढ़रायपुर

फर्जी मैट्रिमोनियल साइट से ठगी: 4 आरोपी गिरफ्तार, कई राज्यों के लोगों से वसूले करोड़ों रुपये

रायपुर न्यूज़ धमाका – छत्तीसगढ़ पुलिस ने ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी मैट्रिमोनियल वेबसाइट चलाने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी “जीवन जोड़ी”, “रॉयल रिश्ते” और “ई-रिश्ता” के नाम से फर्जी विवाह साइटें और ऑफिस बनाकर देशभर के लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी कर रहे थे।

कैसे करते थे ठगी

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी लोग फर्जी वर-वधू के प्रोफाइल और फोटो बनाकर वेबसाइट पर डालते थे। शादी के इच्छुक लोगों से रजिस्ट्रेशन फीस और “मैच फाइनल” कराने के नाम पर लाखों रुपये की वसूली करते थे।
इन वेबसाइटों — www.erishtaa.com, www.jeevanjodi.com और www.royalrishtey.com — के ज़रिए आरोपी देश के विभिन्न राज्यों में फैले साइबर नेटवर्क से जुड़े हुए थे।

चीनी नागरिकों से लिंक और मनी लाउंड्रिंग नेटवर्क

तकनीकी विश्लेषण में यह भी सामने आया कि आरोपी इन फर्जी साइटों के माध्यम से चीनी नागरिकों के लिए म्यूल बैंक अकाउंट्स के जरिए मनी लाउंड्रिंग कर रहे थे। इन खातों का संचालन APK सॉफ्टवेयर के माध्यम से किया जाता था। खातों में हुए ट्रांजेक्शन के हिसाब से आरोपियों को कमीशन दिया जाता था।

पुलिस कार्रवाई और जब्ती

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 50 मोबाइल फोन, 10 डेस्कटॉप कंप्यूटर और कई सिम कार्ड जब्त किए हैं। जांच में अब तक 60 बैंक खातों से करोड़ों रुपये की ठगी का पता चला है।
बताया जा रहा है कि इन आरोपियों ने देश के 500 से अधिक लोगों से धोखाधड़ी की है।

आरोपियों को भेजा गया जेल

गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है, जबकि पुलिस अन्य संलिप्त लोगों की तलाश में जुटी है। म्यूल बैंक खातों में असामान्य ट्रांजैक्शन की जानकारी बैंकों से भी मांगी जा रही है। पुलिस का कहना है कि यह एक अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह है और जांच का दायरा अब और बढ़ाया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

  1. गजसिंघ सुना सूरदा – सिंधईकेला, बलांगीर (ओडिशा)
  2. भिखु सचदेव भाटिया – कल्याणपुर, द्वारका (गुजरात)
  3. साहिल कौशिक काठाकोनी – तखतपुर (बिलासपुर)
  4. हर्षित शर्मा – अरविंद नगर, कटोरा तालाब (रायपुर)

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!