डिंडोरीमध्यप्रदेश

MP : पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर , 3 लोगों की मौत

डिंडोरी न्यूज़ धमाका /// जिले के बजाग थानाक्षेत्र अंतर्गत ग्राम तरच के दनदना पुलिया के पास 2 बजे हुई है तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार कर फरार हो गई। हादसे में दो महिलाओं समेत तीन की मौत हो गई।

मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पिकअप बजाग से छत्तीसगढ़ की तरफ जा रहा था। वहीं पंडरीपानी निवासी अम्रत अपने पत्नी सहबति बाई के साथ अंगई निवासी अघनी बाई को पहुंचाने आ रहा था।  इसी दौरान तरच दनदना पुलिया के समीप पिकअप वाहन ने जोरदार टक्कर मार कर फरार हो गई। सहबति बाई की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

घायल अम्रत और अघनी बाई को डिंडोरी जिला अस्पताल में के लिए भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!