देश

केरल में शनिवार को हुई भारी बारिश के बाद भूस्खलन की वजह से 21 लोगों की मौत

कई जिलो में रेड अलर्ट जारी किया है 

केरल में भारी बारिश और उसके बाद हुए भूस्खलन की वजह से अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार को हुई भारी बारिश के बाद भूस्खलन की वजह राज्य के कोट्टायम में 13 और इडुक्की जिले में 8 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा पांच बच्चों समेत कुल 13 लोगों के लापता होने की भी खबर है। वहीं, परेशानी की बात ये है कि मौसम विभाग ने रविवार को भी भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताई है। IMD ने पठानमथिट्टा, कोट्टायम, एर्नाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर और पलक्कड़ जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं सात जिलों – तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, अलाप्पुझा, मलप्पुरम, कोझीकोड और वायनाड में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है केरल के छह जिलों में जारी रेड अलर्ट के मद्देनजर, दक्षिणी नौसेना कमान को राहत और बचाव कार्यों में स्थानीय प्रशासन की सहायता के लिए बुलाया गया है।इस बीच त्रावणकोर देवासम बोर्ड ने भगवान अयप्पा के भक्तों से अनुरोध किया कि वे 17 और 18 अक्टूबर को सबरीमाला मंदिर में जाने से परहेज करें, क्योंकि राज्य के पठानमथिट्टा जिले में भारी बारिश और पंबा नदी में जलस्तर के खतरनाक स्तर पर पहुंचने की वजह से लोगों की जान को खतरा हो सकता है। वहीं कई जिलों में आज भी बारिश और तेज हवा का असर देखा जा रहा है।सेना, नौसेना और वायु सेना ने नागरिक प्रशासन को स्थिति से निपटने में मदद करने का भरोसा दिलाया है। एमआई-17 और सारंग हेलीकॉप्टर स्टैंडबाय पर हैं और दक्षिणी वायु कमान के तहत सभी बेस हाई अलर्ट पर रखे गए हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!