छतीसगढ़धमतरी

मजदूरों से भरा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलटने से 20 मजदूर घायल,इलाज के लिए जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

injured womens

धमतरी न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में मजदूरों से भरा पिकअप हादसे का शिकार हो गया। पिकअप पलटने से हादसे में 20 मजदूर घायल हो गए हैं। जिसके बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। सभी मजदूर अपने गांव  से खेती काम करने के लिए दूसरे गांव जा रहे थे।  

दरअसल यह पूरी घटना भखारा थाना क्षेत्र का है। जहां के कोर्रा गांव  के मजदूर खेती के काम करने के लिए पिकअप से मासूल गांव जा रहे थे। इसी दौरान पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। पिकअप में 40 मजदूर सवार थे जिनमें से 20 लोगों को चोटें आई हैं। वहीं सभी घायल लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!