सीतापुरछत्तीसगढ

शादी समारोह में भोजन कर महिलाओं, बच्चों समेत 17 लोग उल्टी-दस्त से पीड़ित

सीतापुर न्यूज़ धमाका /// ग्राम देवगढ सरनापारा के एक शादी समारोह में भोजन करने के बाद दर्जनों ग्रामीण उल्टी दस्त का शिकार हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों की देखरेख में उल्टी दस्त से पीड़ित सभी मरीजों का उपचार किया जा रहा है।

ALSO READ : हिजाब विवाद : स्कूल के गेट पर लगा मिला पीएफआई का पोस्टर, छात्रा बोली- हम बुर्का हटाने को तैयार लेकिन हिजाब नहीं हटाएंगे

जानकारी के अनुसार मामला ग्राम देवगढ़ सरनापारा का है। जहाँ मंगलवार को शादी संपन्न होने के बाद घरवाले और मेहमानों ने शाम को एक साथ खाना खाया। खाने के कुछ देर बाद कइयों की तबीयत बिगड़ने लगी और उन्हें पेट दर्द के साथ उल्टी होने लगा। उल्टी दस्त से कुल 17 लोग प्रभावित थे जिनमें महिलाओं एवं बच्चों की संख्या ज्यादा है।

इस दौरान गाँव में किसी तरह की चिकित्सा सुविधा नही मिल पाने की वजह पीड़ित लोग पूरी रात उल्टी दस्त से परेशान रहे। जिसकी वजह से कइयों की हालत बिगड़ने लगी थी। जिन्हें सुबह एम्बुलेंस के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहाँ उनकी हालत गंभीर देख तत्काल चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार शुरू किया गया।

फिलहाल सभी प्रभावितों का उपचार जारी है और अभी वो खतरे से बाहर है। इस संबंध में बीएमओ डॉ अमोष किंडो ने बताया कि दूषित भोजन की वजह से ये सभी फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गये। महिला, बच्चे एवं पुरुष मिलाकर कुल 17 लोग है जिन्हें भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। अभी उनकी हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!