छत्तीसगढराजिम

16 साल की लड़की ने लगाई फांसी:स्कूल में हुई दोस्ती, फिर बनाने लगा शादी का दबाव, अगवा कर किया दुष्कर्म, तंग आकर दी जान

राजिम न्यूज़ धमाका // छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में 16 साल एक लड़की की स्कूल में साथ पढ़ने वाले लड़के से दोस्ती हो गई। दोनों बड़े होने लगे तो लड़के ने उससे शादी के लिए कहा। लड़की ने मना किया कि अभी उसको पढ़ाई करनी है, लेकिन लड़का नहीं माना। दबाव बनाने लगा और फिर एक दिन अगवा कर रायपुर ले गया और दुष्कर्म किया। इस सबसे परेशान होकर लड़की ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, यह पूरी घटना फिंगेश्वर थाना क्षेत्र की है। लड़की का शव 12 मार्च को जंगल में एक पेड़ से लटका मिला था। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो सारी कहानी सामने आ गई। लड़की के परिजनों से पूछताछ में पता चला था कि फिंगेश्वर के बेलर निवासी सेवन साहू शादी के लिए लड़की पर बार-बार दबाव बनाता था। कहता था कि शादी नहीं करोगी तो मर जाऊंगा। इस पर संदेह के आधार पर पुलिस ने आरोपी सेवन साहू को हिरासत में ले लिया।

पूछताछ में सेवन ने बताया कि वह और लड़की दोनों साथ में ही बचपन से पढ़ते थे। इसके बाद उसे लड़की से प्यार हो गया। उसने बार-बार शादी के लिए कहा, लेकिन वह टाल जाती थी कि अभी उसे आगे पढ़ना है। इस पर वह उसे 11 मार्च को घुमाने के बहाने रायपुर ले गया। वहां शादी का दबाव फिर डालने लगा। लड़की ने मना किया तो उससे दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद लड़की लौटी अगले दिन पतोरा के जंगल में उसने फांसी लगा ली।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!