कोरबा

कोरबा में 2 लोगों ने किया सुसाइड:पत्नी से झगड़ा हुआ फिर फंसी के फंदे पर लटकी मिली लाश, दूसरा मानसिक रूप से बीमार था

कोरबा न्यूज़ धमाका // छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 2 लोगों ने आत्मह्त्या कर ली है। दोनों ही घटनाएं अलग-अलग इलाके में हुई हैं। पहले मामले में युवक का झगड़ा पत्नी से हुआ था। इसके बाद अगले दिन उसके फांसी के फंदे से लटकी हुई लाश मिली है। वहीं दूसरे मामले में मानसिक रूप से बीमार युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। दोनों ही मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी क्षेत्र में रहने वाला संजय विश्वकर्मा(35) ठेकेदारी का काम करता था। शनिवार रात को पूजा पाठ का सामान लाने को लेकर संजय का उसकी पत्नी से विवाद हुआ था। इसके बाद अगले दिन रविवार सुबह फांसी के फंदे से लटकी हुई उसकी लाश मिली है। अगले दिन उसकी पत्नी ने ही उसका शव देखा था। जिसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी थी।

वहीं रविवार रात को मानसिक रूप से बीमार युवक ने भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। बताया जा रहा है कि मुड़ापार बस्ती में रहने वाली रजनीश चौहान(26) का 2 साल पहले एक्सीडेंट हुआ था। जिसके बाद से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। इसी वजह से वह घर में ही रहता था। इस बीच रविवार रात को जब घर के सभी लोग सो गए तो उसने फांसी के फंदे पर लटककर जान दे दी। अगले दिन सोमवार सुबह उसकी लाश घरवालों को मिली है। पुलिस ने दोनों मामले में ही मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!